पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे : संतोष
लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयुक्त को काले झंडे दिखाने की घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने इसे संवैधानिक संस्था का अपमान बताया और राष्ट्रपति शासन की मांग की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देने तक सीमित हो गई है।

लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पश्चिम बंगाल में मुख्य चुनाव आयुक्त को काले झंडे दिखाए जाने और हाल के दिनों में संवैधानिक पदों के प्रति हो रहे अपमानजनक व्यवहार पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। डॉ सुमन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कोलकाता में विरोध और काले झंडे दिखाना किसी व्यक्ति नहीं बल्कि देश की एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था का अपमान है। राज्य सरकार के संरक्षण में इस प्रकार का माहौल बनना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और खतरनाक संकेत है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति अब खुले तौर पर तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देने तक सीमित हो गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


