ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनागांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा,  सवा दो करोड़ से अधिक एक पन्ने का छपेगा संदेश पत्र 

गांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा,  सवा दो करोड़ से अधिक एक पन्ने का छपेगा संदेश पत्र 

गांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा। इसके लिए सवा दो करोड़ से अधिक एक पन्ने का संदेश-पत्र छपेगा। बापू आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक गांधी के संदेश को पहुंचाने के लिए साक्षरता कार्यकर्ता घरों...

गांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा,  सवा दो करोड़ से अधिक एक पन्ने का छपेगा संदेश पत्र 
हिन्दुस्तान ब्यूरो,पटनाWed, 21 Jun 2017 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

गांधी का संदेश घर-घर पहुंचेगा। इसके लिए सवा दो करोड़ से अधिक एक पन्ने का संदेश-पत्र छपेगा। बापू आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन तक गांधी के संदेश को पहुंचाने के लिए साक्षरता कार्यकर्ता घरों में दस्तक देंगे। 

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह 2017-18 के तहत राज्य में कई कार्यक्रम हुए और आगे भी होंगे। इसी क्रम में ‘गांधी कथा संग्रह’ पुस्तक की छपाई और गांधी की मूर्ति, कलाकृति के निर्माण आदि के लिए 50 करोड़ की स्वीकृति और अग्रिम निकासी की स्वीकृति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट ने दी। सभी विद्यालयों में कक्षा दो से आठ और नौ से 12 तक के बच्चों के लिए अलग-अलग ‘गांधी कथा संग्रह’ पुस्तक की छपाई होनी है। पुस्तकें सभी विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएंगी। हर दिन विद्यालय में प्रार्थना के तुरंत बाद गांधी से जुड़ी एक कथा बच्चों को सुनाई जाएगी। मकसद यह है कि गांधी के विचारों और उनकी जीवनी से बच्चे अ‌वगत हों और उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित हों। 
गांधी की यात्रा और उनसे जुड़े बिहार के विभिन्न स्थलों पर आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जाएगा। गांधी से जुड़ी विभिन्न घटनाओं और स्मृति को कायम रखने के लिए अनेक स्थलों पर गांधी की मूर्ति और कलाकृति का निर्माण और प्रतिस्थापन भी कराया जाएगा। इन सबके अलावा साल भर तक विभिन्न प्रकार के समारोह का आयोजन होता रहेगा।  
भागलपुर ड्रेनेज योजना के लिए 32.66 करोड़
अमृत योजना के तहत भागलपुर ड्रेनेज योजना के कार्यान्वयन के लिए 32.66 करोड़ और पूर्णिया जलापूर्ति योजना के लिए 110 करोड़ 48 लाख की अनुमानित लागत व्यय और योजना की प्रशासनिक स्वीकृति कैबिनेट ने दी। वर्ष 2017-18 में बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के दोनों वितरण कंपनियों को अनुमानित हानि की राशि की भरपाई के लिए 1476 करोड़ स्वीकृत हुए। 123 करोड़ प्रति माह की दर से यह राशि एनटीपीसी लिमिटेड को प्रदान की जाएगी। टेक्निकल और कॉमर्शियल लॉस के कारण यह भरपाई की जा रही है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए कर्मियों की पेंशन आदि के भुगतान के लिए 42.99 लाख सहायक अनुदान की स्वीकृति दी गई। योजना एवं आवास विभाग में संविदा पर कार्यरत 351 कनीय अभियंताओं के नियोजन अवधि में एक साल का विस्तार किया गया। ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना की सेवा शर्त नियमावली 2017 के प्रारूप को स्वीकृति दी गई। 

विधानमंडल का मानसून सत्र 28 जुलाई से
विधानमंडल का मानसून सत्र 28 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगा। इसकी औपबंधिक सहमति राज्य कैबिनेट की बैठक में दी गई। 28 और 31 जुलाई तथा एक, दो और तीन अगस्त को विधानमंडल के दोनों सदनों की बैठक होगी। 29-30 अगस्त को बैठक नहीं होगी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें