
सीतामढ़ी पहुंचाने की बात कहकर मर्चेंट नेवी के युवक से मोबाइल व नकदी उड़ाई
सीतामढ़ी में दो बदमाशों ने मर्चेंट नेवी के कार्यरत अभिषेक यादव को ठगी का शिकार बना लिया। अभिषेक ने पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि बदमाशों ने उसे सीतामढ़ी पहुंचाने का झांसा देकर उसके दो मोबाइल फोन और 18 हजार रुपये ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार में दो बदमाशों ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत अभिषेक यादव को सीतामढ़ी पहुंचाने का झांसा देकर दो मोबाइल फोन और 18 हजार रुपये ठग लिए। इस मामले में अभिषेक ने पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभिषेक सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोतीपुर के रहने वाले हैं। वह तीन दिसंबर को एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेन से पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचे थे। पूछताछ केंद्र पर सीतामढ़ी जाने के बारे में जानकारी ले रहे थे, तभी एक युवक आया और खुद को भी सीतामढ़ी जाने वाला बताकर बातों में उलझा लिया।
युवक ने अपना नाम रवि श्रीवास्तव बताया और दावा किया कि उसका भाई सरकारी अधिकारी है और चारपहिया वाहन लेकर आने वाला है। थोड़ी देर में दूसरा युवक कार लेकर पहुंचा और अभिषेक उसमें बैठ गए। कार चालक उन्हें गांधी मैदान होते हुए अशोक राजपथ स्थित सिया मस्जिद के पास ले गया। वहां गाड़ी रोककर उसने कहा कि वह ऑफिस से पोशाक लेकर आता है। वापस आने पर उसने अभिषेक से उनका सामान पूछा। अभिषेक ने बताया कि उनके पास सिर्फ दो मोबाइल फोन और 18 हजार रुपये हैं।
चालक ने सरकारी गाड़ी की जांच का बहाना बनाकर मोबाइल व नकद अपने पास ले लिया और अभिषेक को वहीं इंतजार करने के लिए छोड़ दिया। इसके बाद दोनों युवक पैसे और मोबाइल लेकर गायब हो गए। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो अभिषेक ने पीरबहोर पुलिस को सूचना देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




