
पटना सहित 17 शहरों में मध्यम स्तर का रहा प्रदूषण
बिहार के 17 शहरों में शुक्रवार को मध्यम स्तर का प्रदूषण देखा गया। हाजीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 186 रहा, जबकि पटना के दानापुर और गांधी मैदान में क्रमशः 214 और 210 दर्ज किया गया। निर्माण कार्य और धूल के कारण प्रदूषण बढ़ा है। कोई भी शहर स्वच्छ हवा की श्रेणी में नहीं आया।
पटना सहित राज्य के 17 शहरों में शुक्रवार को मध्यम स्तर का प्रदूषण रहा। राज्य में सर्वाधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक हाजीपुर में दर्ज किया गया। यहां वायु का गुणवत्ता सूचकांक 186 दर्ज किया गया। पटना के दो इलाके दानापुर और गांधी मैदान की हवा खराब रही। राज्य का एक भी शहर शुक्रवार को स्वच्छ हवा की श्रेणी में नहीं रहा, जबकि चार शहरों की हवा संतोषजनक स्थिति में रही। दानापुर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 214, जबकि गांधी मैदान में 210 दर्ज किया गया। इन इलाकों में धूल-कणों की मात्रा मानक से तीन से चार गुणा अधिक रही। पटना साहिब में 131, तारामंडल के पास 155, राजबंशी नगर में 112, समनपुरा में 164 एक्यूआई दर्ज किया गया।
पिछले कई दिनों से पटना के एक-दो इलाके की हवा खराब श्रेणी में रह रही है। दानापुर और गांधी मैदान की ओर निर्माण कार्यों की वजह से प्रदूषण के आंकड़ों में बढ़ोतरी रह रही है। दानापुर में सड़कों पर बालू-मिट्टी की परत जमा होने से भी वाहनों के गुजरने के दौरान धूल का गुब्बार दिखता है। मध्यम श्रेणी हाजीपुर 186 सीवान 185 पटना 162 बेगूसराय 158 सहरसा 144 गया 132 मोतिहारी 129 मुंगेर 126 बक्सर 125 बेतिया 122 बिहारशरीफ 120 अररिया 120 मुजफ्फरपुर 120 समस्तीपुर 119 कटिहार 116 औरंगाबाद 107 छपरा 103 भागलपुर 102 संतोषजनक श्रेणी राजगीर 92 आरा 79 सासाराम 71 किशनगंज 59

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




