अवैध रूप से बेच रहे थे पेट्रोल, जलता कपूर गिरने से तीन दुकानें राख हुईं

Apr 09, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

कादिरगंज के पंडितगंज बाजार में एक किराना दुकान में अवैध रूप से रखे पेट्रोल-डीजल में जलता कपूर गिरने से भीषण आग लग गई। आग में तीन दुकानें जल गईं और शारदा देवी झुलस गईं। दमकल ने एक घंटे की मेहनत से आग पर काबू पाया। नुकसान लगभग पांच लाख रुपये का अनुमानित है।

अवैध रूप से बेच रहे थे पेट्रोल, जलता कपूर गिरने से तीन दुकानें राख हुईं

किराना दुकान की आड़ में अवैध बिक्री के लिए रखे पेट्रोल-डीजल में जलता कपूर गिरने से भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई। जबकि शारदा देवी झुलस गई। घटना बुधवार शाम कादिरगंज के पंडितगंज बाजार की है। सूचना पर मसौढ़ी से पहुंची दमकल की बड़ी गाड़ी ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि पंडितगंज बाजार स्थित किराना दुकान की आड़ में अवैध पेट्रोल-डीजल बेची जा रही थी। बुधवार शाम बच्चू प्रसाद केसरी की पत्नी शारदा देवी कपूर की दीया जलाकर किराना दुकान में दिखा रही था।

दुकान में अवैध रूप से बेचने के लिए पेट्रोल-डीजल रखे थे। अचानक जलता हुआ कपूर का टुकड़ा गिर गया। जिससे पेट्रोल-डीजल में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। बच्चू प्रसाद की दुकान से सटे विन्देश्वरी केसरी के दो दुकान किराना दुकान भी आग की चपेट में आ गए। उन दुकानों में भी अवैध रूप से बिक्री के लिए डीजल पट्रोल रखे थे। जिससे आग और विकराल हो गई। देखते ही देखते तीनों दुकानें धू-धूकर जल गई। सूचना पर पहुंची मसौढ़ी से दमकल की बड़ी गाड़ी ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में बच्चू प्रसाद केसरी की पत्नी शारदा देवी झुलस गई है। उन्हें मसौढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया है।अगलगी में करीब पांच लाख रुपये नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि थोडी सी लापरवाही दुकान में पेट्रोल व डीजल बेचने को लेकर की गई। आग जिस प्रकार भयावह था उससे तो ऐसा लग रहा था कि आसपास की छोटी बडी दर्जनों दुकानें इसकी चपेट में आ जाएगी। लेकिन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।