बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
परसाबाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल में बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। बैंक्वेट हॉल के मालिक ने 20 लाख का नुकसान बताया है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। घटना के समय हॉल में कोई कार्यक्रम नहीं था।

परसाबाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल में बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक्वेट हॉल के मालिक ने संजीत कुमार ने आग से करीब 20 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान जताया है। अग्निशमन दस्ते के अधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि घटना के समय बैंक्वेट हॉल में किसी तरह का आयोजन नहीं था। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। अधिकारी ने बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपट से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
अग्निशमन दस्ते की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद अग्नि शमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नुकसान का आंकड़ा लगा पाना मुश्किल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


