अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल गरीबों के लिए वरदान : मंगल

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई परियोजना के भूमि पूजन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। अदाणी समूह के निवेश से बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और यह परियोजना मेडिकल टूरिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल गरीबों के लिए वरदान : मंगल

पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई परियोजना के भूमि पूजन का हार्दिक स्वागत किया है। साथ ही कहा कि यह अस्पताल गरीबों के वरदान साबित होगा। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मस्तीचक में जिस तरह उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा परियोजना का भूमि पूजन किया, वह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के नाते इस पुनीत कार्य का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्र सरकार की नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के कारण ही आज अदाणी समूह जैसे बड़े उद्योग घराने बिहार में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवा में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह परियोजना शुरू होने के बाद दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र उपचार नेटवर्क के रूप में स्थापित होगी और बिहार मेडिकल टूरिज्म के नक्शे पर भी उभरेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।