ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामंगल पांडेय ने छह गाड़ी राहत सामग्री रवाना की

मंगल पांडेय ने छह गाड़ी राहत सामग्री रवाना की

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने पार्टी मुख्यालय से छह वाहन राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। बुधवार को रवाना की गई राहत सामग्रियों में...

मंगल पांडेय ने छह गाड़ी राहत सामग्री रवाना की
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 30 Aug 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने पार्टी मुख्यालय से छह वाहन राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। बुधवार को रवाना की गई राहत सामग्रियों में पार्टी विधायक अनिल सिंह द्वारा चार सौ बोरा व कुदरा के जिला पार्षद धीरेंद्र प्रताप सिंह व माधुरी देवी द्वारा दो सौ बोरा चावल एवं सिलाव के राजीव शर्मा द्वारा दिया गया चूड़ा व गुड़ शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद है। मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेश कुमार, महामंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें