प्रसिद्ध साहित्यकार ममता कालिया को मिलेगा उदयराज स्मृति सम्मान
गाजियाबाद की प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया को 2024 का 18वां ‘उदयराज सिंह स्मृति सम्मान’ दिया जाएगा। उन्हें एक लाख रुपये, सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान ‘नई धारा’ द्वारा आयोजित...

गाजियाबाद निवासी तथा देश की प्रसिद्ध कथा एवं उपन्यास लेखिका ममता कालिया को वर्ष 2024 का 18वां ‘उदयराज सिंह स्मृति सम्मान दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें एक लाख रुपये, सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए जाएंगे। अमृत वर्ष मना रही निरंतर प्रकाशित होने वाली साहित्यिक पत्रिका ‘नई धारा ने 2024 के अपने पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। नई धारा के प्रधान संपादक डॉ. प्रथमराज सिन्हा ने बताया कि डॉ. रामदरश मिश्र की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति ने इस सम्मान के लिए ममता कालिया का चयन किया है। साथ ही कवि रामकिशोर उपाध्याय (मेरठ), साहित्यकार अशोक कुमार सिन्हा (पटना) और लेखिका अलका सिन्हा (दिल्ली) को ‘नई धारा रचना सम्मान मिलेगा। नई धारा के संपादक डॉ. शिवनारायण ने बताया कि एक दिसंबर को पटना में भव्य समारोह में सभी चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। ममता कालिया देश की चर्चित उपन्यास एवं कथा लेखिका हैं। उनके आधा दर्जन उपन्यास और कई कथा संग्रह लोकप्रिय हैं। वह व्यास सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान आदि से नवाजी जा चुकी हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


