Hindi NewsBihar NewsPatna NewsMajor Heroin Smuggling Bust in Patna Two Arrested with 22 84 Grams
करबिगहिया के पास दो तस्कर गिरफ्तार

करबिगहिया के पास दो तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप:

जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22.84 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तस्कर मनीष और राजू असम से हेरोइन लाकर बिहार में बेचते थे। उनके गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की भी पहचान कर ली गई है और छापेमारी जारी है।

Dec 03, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया के पास पुलिस ने हेरोइन तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। मंगलवार देर रात पुलिस ने दो तस्करों से 22.84 ग्राम हेरोइन बरामद किया। मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में वैशाली के राघोपुर के रहने वाले मनीष और राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पेशे से चालक हैं, इसी की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी करते थे। सदर एएसपी अभिनव ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए असम से हेरोइन की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को पटना जंक्शन भेजा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच के दौरान दो संदिग्ध पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे म्यांमार और उत्तर पूर्व के राज्यों के गिरोह से जुड़े हैं। नेटवर्क से बिहार और पूर्वी भारत के कई सप्लायर भी शामिल हैं। वे असम के सिलचर से हीरोइन लाकर पटना और राघोपुर इलाके में बेचते थे। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस उनके कुछ और साथी उसी ट्रेन के एसी कोच से उतरे हैं, जिससे वह आए थे। साथियों को जैसे ही पुलिस का आभास हुआ वे भाग निकले। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि हेरोइन तस्करी के नेटवर्क की पूरी जानकारी मिल गई है। इसमें कुछ और तस्कर पकड़े जा सकते हैं। तस्करों ने यह भी बताया है कि प्रदेश में कहां कहां हेरोइन की सप्लाई हो रही है। उनकी निशानदेह पर कई जगहों पर छापेमारी भी की गई।