ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासन्नी गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपित मोहम्मद चांद गिरफ्तार

सन्नी गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपित मोहम्मद चांद गिरफ्तार

सन्नी गुप्ता पर गोली चलाने के आरोपित मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मो. चांद को पकड़ने के लिए शुक्रवार की देर रात से ही एसपी सिटी पूर्वी जितेंद्र कुमार अपनी टीम के...

सन्नी गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपित मोहम्मद चांद गिरफ्तार
पटना । स्मार्ट रिपोर्टरSun, 26 Apr 2020 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सन्नी गुप्ता पर गोली चलाने के आरोपित मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मो. चांद को पकड़ने के लिए शुक्रवार की देर रात से ही एसपी सिटी पूर्वी जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ छापेमारी कर रहे थे। इधर, जैसे ही गुलजारबाग स्टेशन के आसपास उसके होने की खबर मिली, अल सुबह चार बजे घेराबंदी शुरू कर उसे दबोच लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि  सभी पहलुओं पर चांद से पूछताछ की जाएगी। शनिवार को दिनभर सघन पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

तस्कर भी था चांद 
सूत्रों के अनुसार चांद हथियार तस्करी का काम भी करता था। कट्टा और पिस्टल जैसे हथियारों की खरीद-बिक्री में भी उसका नाम सामने आ चुका है। जरायम की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले उसे अच्छे से पहचानते हैं।

घटना पर एक नजर 
21 अप्रैल को खाजेकलां के नून का चौराहा इलाके में स्थित शीशा का शिपहर मोहल्ले में कुछ असामाजिक तत्व लॉकडाउन के नियमों को तोड़ रहे थे। वहीं पास खड़े एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस की कार्रवाई को देख भीड़ में शामिल चांद व अन्य ने फार्यंरग शुरू कर दी। हवा में भी गोली चलायी। इसी दौरान घर की छत में खड़े सन्नी को भी गोली जा लगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें