मनरेगा के तहत रुके कार्य जांच के बाद ही दोबारा पूरे होंगे
मनरेगा के तहत रुके कार्यों की उपयोगिता की जांच की जाएगी। केवल उपयोगी कार्यों को वीबीजीरामजी योजना के तहत पूरा किया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि फरवरी से रुके करीब 1300 कार्यों की रिपोर्ट कनीय अभियंताओं द्वारा जांची जाएगी। जनहित के लिए आवश्यक कार्यों में पंचायत भवन, स्कूल, सड़क आदि शामिल हैं।

मनरेगा के तहत रुके कार्य जनहित के लिए उपयेागी होंगे तभी उनको पूरा किया जाएगा। उपयोगी पाए जानेवाले कार्यों को वीबीजीरामजी के तहत मिलनेवाली राशि से पूरा किया जाएगा। एक जुलाई से वीबीजीराम-जी योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाके में कार्य शुरू होंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) विजय कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी से ही मनरेगा के तहत होनेवाले कई कार्य रुक गए थे। ऐसे कार्य लगभग 1300 से अधिक हैं। अब उन कार्यों की उपयोगिता की जांच होगी। इन कार्यों की उपयोगिता की जांच प्रखंड और पंचायत स्तर पर कनीय अभियंताओं की ओर से की जाएगी। जांच के बाद वे अपनी रिपोर्ट मनरेगा शाखा को सौंपेंगे।
जो कार्य अब भी जनहित के लिए उपयेागी होंगे, उनको वीबीजीरामजी के तहत पूरा कराया जाएगा। इन कार्यों में पंचायत भवन, स्कूल भवन, नाली, सड़क और गली आदि जैसे कार्य शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


