शराबबंदी कानून की समीक्षा हो : माधव आनन्द
Feb 23, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
रालोमो विधायक माधव आनंद ने शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सभी पक्षों के सदस्य इस पर सहमत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सकारात्मक विचार की उम्मीद है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और सभी को वेतन मिल रहा है।

रालोमो विधायक माधव आनंद ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की है। सोमवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसकी समीक्षा होनी चाहिए। पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य यही चाहते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पर सकारात्मक विचार करेंगे। इस विषय पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। राज्य का खजाना खाली होने के सवाल पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। सबको वेतन मिल रहा है। जीविका दीदी को हाल ही में करोड़ों रुपए दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


