ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामदन मोहन झा बने परिषद में कांग्रेस के नेता

मदन मोहन झा बने परिषद में कांग्रेस के नेता

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा को विधान परिषद में कांग्रेस का नेता मनोनीत किया है। कार्यकारी...

मदन मोहन झा बने परिषद में कांग्रेस के नेता
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 29 Jul 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा को विधान परिषद में कांग्रेस का नेता मनोनीत किया है। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी इस नियुक्ति को गुरुवार को मान्यता दे दी।

सभापति श्री सिंह ने सदन में घोषणा की कि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने जानकारी दी है कि मदन मोहन झा को परिषद में कांग्रेस पार्टी का नेता मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन को आज से मान्यता दी जाती है। उल्लेखनीय है कि लगभग एक साल से अधिक समय से परिषद में कांग्रेस का नेता पद खाली था। इसके पहले भी श्री झा ही परिषद में पार्टी के नेता थे। नेता के रूप में परिषद में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इस बीच पार्टी मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर ने उन्हें बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें