ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाबिहार में स्वास्थ्य सेवा के लिए बनेगी दीर्घकालीन नीति

बिहार में स्वास्थ्य सेवा के लिए बनेगी दीर्घकालीन नीति

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इसके लिए दीर्घकालीन नीति बनेगी। मरीजों को अधिक से अधिक कैसे सुविधा मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग...

बिहार में स्वास्थ्य सेवा के लिए बनेगी दीर्घकालीन नीति
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 04 Apr 2018 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इसके लिए दीर्घकालीन नीति बनेगी। मरीजों को अधिक से अधिक कैसे सुविधा मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। बुधवार को आद्री सभागार में स्वास्थ्य को लेकर तैयार वर्किंग पेपर का लोकार्पण करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य वृहत क्षेत्र है। मां के गर्भ से लेकर जीवन के अंत तक मानव को स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा रहना पड़ता है। इसलिए स्वास्थ्य क्षेत्र में नई-नई खोज की जरूरत है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जो पॉलिसी बनी, अमल के लिए टारगेट निर्धारित होना चाहिए।

केन्द्र सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2025 तक देश से टीबी को मुक्त कर दिया जाएगा। केन्द्र सरकार ने 10 करोड़ गरीब जनता के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लाई है। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को अपग्रेड किया जा रहा है। डॉक्टरों की नियमित बहाली के लिए नीति बनाई जा रही है। डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए पद स्वीकृत किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। आद्री के सदस्य सचिव शैबाल गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हर दिन नए-नए शोध की जरूरत है, ताकि मरीजों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर डॉ. सुनीता लाल, डॉ. अरुंधतिचार, डॉ. विकास केशरी, डॉ. संचिता महापात्रा, डॉ. देवर्षि भट्टाचार्य ने भी विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें