लोजपा (रा) की महिलाओं ने विपक्षी नेताओं का जताया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

लोजपा (रामविलास) की महिला प्रकोष्ठ ने नारी वंदन अधिनियम को पारित होने से रोकने के लिए विपक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। महिला नेताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने में मददगार है, लेकिन विपक्षी नेताओं की विरोधी मानसिकता इसे रोक रही है।

लोजपा (रा) की महिलाओं ने विपक्षी नेताओं का जताया विरोध

लोजपा (रामविलास) की महिला प्रकोष्ठ ने विपक्ष पर नारी वंदन अधिनियम को पारित होने से रोकने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका। राजधानी पटना के आयकर गोलंबर पर प्रदर्शन कर रही लोजपा की महिला नेताओं ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष द्वारा इसे पारित होने से रोकने का प्रयास उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान सहित अन्य शामिल रहीं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।