Hindi NewsBihar NewsPatna NewsLJP Ram Vilas to Hold Nav Sankalp Mahasabha in Muzaffarpur on September 4

लोजपा (रा) का नव संकल्प महासभा मुजफ्फरपुर में चार को

लोजपा (रामविलास) 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर में नव संकल्प महासभा का आयोजन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इस महासभा में शामिल होंगे। यह महासभा शाहाबाद से शुरू हुई थी और कई जिलों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 30 Aug 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
लोजपा (रा) का नव संकल्प महासभा मुजफ्फरपुर में चार को

लोजपा (रामविलास) चार सितंबर को मुजफ्फरपुर में नव संकल्प महासभा का आयोजन करेगी। शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नव संकल्प महासभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल होंगे। भारती ने बताया कि लोजपा (रामविलास) की ओर से नव संकल्प महासभा की शुरुआत शाहाबाद (आरा) से की गई थी। इसके बाद बिहार के कई जिलों में विशेष कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि एनडीए का हिस्सा रहते हुए भी चिराग 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं।

प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अजय कुमार, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।