Hindi NewsBihar NewsPatna NewsLJP Leader Chirag Paswan Accuses RJD Supporters of Election-Related Murder in Muzaffarpur
गायघाट में राजद को वोट नहीं देने पर की गई हत्या : चिराग

गायघाट में राजद को वोट नहीं देने पर की गई हत्या : चिराग

संक्षेप: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर में शंकर पासवान की हत्या के लिए राजद समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह घटना चुनावी हार की हताशा का प्रतीक है। चिराग ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर सजा देने की अपील की। परिजनों का आरोप है कि शंकर को राजद को वोट नहीं देने पर निशाना बनाया गया।

Mon, 10 Nov 2025 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में शंकर पासवान की चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह घटना राजद समर्थकों की चुनावी हार की हताशा और जंगलराज को वापस लाने की मानसिकता का प्रतीक है। लोजपा (रा) अध्यक्ष ने प्रशासन से आग्रह किया है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाये। चिराग पासवान के निर्देश पर सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, बोचहां प्रत्याशी बेबी कुमारी सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने मुजफ्फरपुर के सखौरा पटसारा गांव पहुंच कर शंकर पासवान के परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि शंकर पासवान को केवल इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने राजद को वोट नहीं दिया था। पटना में प्रेस वार्ता में सांसद अरुण भारती ने कहा कि राजद उम्मीदवार को वोट नहीं देने पर पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समाज के व्यक्ति की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और अन्याय पूर्ण है। उन्होंने बताया कि गोपालगंज के सिधवलिया में भी संजय राय नामक व्यक्ति द्वारा एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने पर उनके परिवार के छह लोगों को राजद समर्थकों ने पीटा।