ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाविधायिका-कार्यपालिका व न्यायपालिका संविधान का सम्मान करे : विजय सिन्हा

विधायिका-कार्यपालिका व न्यायपालिका संविधान का सम्मान करे : विजय सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा है कि विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका द्वारा संविधान का सम्मान होना चाहिए।...

विधायिका-कार्यपालिका व न्यायपालिका संविधान का सम्मान करे : विजय सिन्हा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 26 Nov 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा है कि विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका द्वारा संविधान का सम्मान होना चाहिए। आरोप लगाया है कि अब एक परिपाटी बन गई है कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां संविधान सम्मत नहीं रहती है। संविधान की धाराओं से अलग हटकर राज्य द्वारा कानून बनाए जाने पर उसकी न्यायिक समीक्षा का प्रावधान है। हाल ही में बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी जिसपर न्यायालय द्वारा रोक लगा दिया गया।

शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में सरकार द्वारा बिहार विधानसभा में पेश पुलिस विधेयक अगर सरकार सदस्यों की मांगों पर उसे लोकमत जानने, प्रवर समिति को सौंपने अथवा अन्य उपबंधों के अधीन परिचारित कराती तो सदन के अंदर एवं बाहर ही अप्रिय घटना को रोका जा सकता था। उस समय पुलिस विधेयक का विरोध करने वाले लोग आज सत्ता में है। उनकी नजर में यदि पुलिस विधेयक गलत कानून है तो उसे वापस लेने हेतु पहल क्यों नहीं कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें