ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाप्रस्ताव: लालू का साथ छोड़ें नीतीश, भाजपा देगी समर्थन- नित्यानंद

प्रस्ताव: लालू का साथ छोड़ें नीतीश, भाजपा देगी समर्थन- नित्यानंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बर्खास्त करते हैं और राजद समर्थन वापस लेता है तो भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन देने को...

lalu and nitish (file photo)
1/ 2lalu and nitish (file photo)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बर्खास्त करते हैं और राजद समर्थन वापस लेता है तो भाजपा सरकार को बाहर से...
2/ 2भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बर्खास्त करते हैं और राजद समर्थन वापस लेता है तो भाजपा सरकार को बाहर से...
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 10 Jul 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बर्खास्त करते हैं और राजद समर्थन वापस लेता है तो भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन देने को तैयार है।

सोमवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जदयू को उक्त प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त लालू परिवार का साथ छोड़े तो भाजपा उन्हें सरकार बचाने के लिए बाहर से समर्थन देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम सरकार में शामिल नहीं होंगे लेकिन बाहर से समर्थन जरूर देंगे। बिहार के विकास और बिहार किसी अराजक स्थिति में न आ जाए, इसलिए भाजपा समर्थन देगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद नित्यानंद राय ने सोमवार को कहा कि लालू प्रसाद बिहार की जनता को बताएं कि इतनी संपत्ति उन्होंने कहां से अर्जित की है। उन्होंने कहा कि अवैध और गैरकानूनी संपत्ति अर्जित करने वालों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए, चाहे उनकी हैसियत या उनका ओहदा कोई भी हो।

उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और लालू परिवार पर कार्रवाई स्वागत योग्य है। श्री राय ने कहा कि देश के शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और ईमानदारी स्थापित करने की कोशिश को राजनीतिक रंग देना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की आवाम को बताएं की वह कब तेजस्वी प्रसाद और तेज प्रताप को कैबिनेट से बर्खास्त करेंगे?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें