लोजपा (रा) की सदस्यता ली
राजद और बसपा के कई नेता और कार्यकर्ता शनिवार को लोजपा (रा) में शामिल हुए। यह कार्यक्रम राज्य मुख्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली। कार्यक्रम में लोजपा (रा)...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 28 Dec 2024 09:20 PM
राजद और बसपा के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लोजपा (रा) की सदस्यता ली। राज्य मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राजद के अमर पासवान, संतोष कुमार, जैकी पासवान और बसपा के विक्की कुमार और विकास पासवान ने अपने समर्थकों के साथ लोजपा (रा) की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, डॉ. शाहनवाज़ अहमद कैफी, युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, अशरफ अंसारी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर शर्मा उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।