पुस्तक ‘विकास पुरुष का लोकार्पण आज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केन्द्रित पुस्तक 'विकास पुरुष' का लोकार्पण सोमवार को बिहार विधान परिषद सभागार में होगा। इस पुस्तक का लोकार्पण उपसभापति प्रो. रामवचन राय करेंगे। पुस्तक मुरली मनोहर श्रीवास्तव...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 7 Sep 2025 08:52 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केन्द्रित पुस्तक ‘विकास पुरुष का लोकार्पण सोमवार को होगा। बिहार विधान परिषद सभागार में इसका लोकार्पण परिषद के उपसभापति तथा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. रामवचन राय करेंगे। मुरली मनोहर श्रीवास्तव लिखित यह पुस्तक पैनग्राम पल्बिशर्स (इंडिया), दिल्ली से प्रकाशित हुई है। समारोह के विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद नवल किशोर यादव और बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




