ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराजभाषा हिन्दी राष्ट्र की एकता की भाषा : आर के झा

राजभाषा हिन्दी राष्ट्र की एकता की भाषा : आर के झा

पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक आरके झा की अध्यक्षता में गठित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 2017 की पहली एवं दूसरी संयुक्त बैठक हुई। मंडल के सभी शाखाधिकारी व राजभाषा संगठन के सभी सदस्य उपस्थित...

राजभाषा हिन्दी राष्ट्र की एकता की भाषा : आर के झा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 24 Jun 2017 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक आरके झा की अध्यक्षता में गठित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 2017 की पहली एवं दूसरी संयुक्त बैठक हुई। मंडल के सभी शाखाधिकारी व राजभाषा संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे। रेल प्रबंधक ने दानापुर मंडल में हो रहे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजभाषा हिन्दी हमारे राष्ट्र की एकता की भाषा है। कहा कि दानापुर मंडल संवैधानिक दायित्व के निर्वहन में हमेशा आगे रहेगा। बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी राजमणि मिश्र ने किया। बैठक के अंत में झा ने त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका रेलवाणी के 75वें अंक (हीरक जयंती अंक) का विमोचन किया। वरीय मंडल वित्त प्रबंधक अभिजीत कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार, वरीय मंडल विद्युत इंजीनियर राजेश कुमार आदि ने अपनी रचनाओं का पाठ भी किया। मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारीगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें