ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटना29 को लालू जाएंगे रांची, रिम्स में कराएंगे जांच

29 को लालू जाएंगे रांची, रिम्स में कराएंगे जांच

राजद प्रमुख लालू प्रसाद बुधवार दोपहर बाद रांची के लिए रवाना होंगे। उनके साथ विधायक भोला यादव भी रहेंगे। राजद सूत्रों के अनुसार तीन बजे की उड़ान से लालू प्रसाद रांची पहुंचेंगे और सीधे रिम्स जाएंगे।...

29 को लालू जाएंगे रांची, रिम्स में कराएंगे जांच
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 28 Aug 2018 06:25 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद बुधवार दोपहर बाद रांची के लिए रवाना होंगे। उनके साथ विधायक भोला यादव भी रहेंगे। राजद सूत्रों के अनुसार तीन बजे की उड़ान से लालू प्रसाद रांची पहुंचेंगे और सीधे रिम्स जाएंगे। वहां उनके स्वास्थ्य की जांच होगी।

रिम्स में पहले भी उनके स्वास्थ्य की जांच व इलाज हो चुका है। रिम्स प्रशासन भी लालू प्रसाद के आगमन को लेकर तैयारी में जुटा है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रांची स्थित उच्च न्यायालय ने 30 अगस्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। उनकी औपबंधिक जमानत अवधि 30 अगस्त को खत्म हो रही है। कोर्ट ने यह अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही उनके इलाज व रहने की व्यवस्था की जाएगी। श्री प्रसाद को रांची उच्च न्यायालय द्वारा स्वास्थ्य कारणों से 60 दिनों की औपबंधिक जमानत दी गई थी। इस दौरान पटना व मुंबई में उनका लगातार इलाज चल रहा था। मुंबई स्थित एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट में ढाई महीने पूर्व फिस्टुला (भंगदर) का ऑपरेशन हुआ था।

रांची हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि आत्मसमर्पण करने के बाद लालू रिम्स में अपना इलाज करा सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो रिम्स के चिकित्सक बड़े अस्पताल के चिकित्सकों से बात करेंगे। न्यायालय ने लालू प्रसाद के पटना स्थित घर पर रहने पर नाराजगी जताई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें