Hindi NewsBihar NewsPatna NewsLalu Prasad Criticizes BJP s Bihar Shutdown and Calls Out Abuse Against Women
गुजराती बिहारियों को हल्के में ना लें : लालू

गुजराती बिहारियों को हल्के में ना लें : लालू

संक्षेप:

पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को भाजपा के बिहार बंद की आलोचना की है।

Thu, 4 Sep 2025 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को भाजपा के बिहार बंद की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पूछा, क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? उन्होंने आगे लिखा कि गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें, यह बिहार है। आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे हैं। उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे हैं। लालू प्रसाद ने पूछा कि क्या यह उचित है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।