ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासत्ता खोने का लालू पर दिख रहा है असर : संजय

सत्ता खोने का लालू पर दिख रहा है असर : संजय

विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सत्ता खिसक जाने से ऐसा दुष्प्रभाव शायद ही कहीं और दिखे जैसा लालू प्रसाद पर दिख रहा है। सभ्य समाज में शिष्टाचार को ताक पर रखकर असंवैधानिक...

सत्ता खोने का लालू पर दिख रहा है असर : संजय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 23 Aug 2017 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि सत्ता खिसक जाने से ऐसा दुष्प्रभाव शायद ही कहीं और दिखे जैसा लालू प्रसाद पर दिख रहा है। सभ्य समाज में शिष्टाचार को ताक पर रखकर असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि लालू प्रसाद झूठ बोलकर अपने आप को धोखा दे रहे हैं। वे जान रहे हैं कि बिहार में सत्ता वापसी उनकी नहीं होने वाली है। आरोप लगाया कि खुद तो लालू प्रसाद ने घोटाला किया ही, अपने परिवार को भी घोटाला में फंसाया। जल्द ही सपरिवार जेल में दिखेंगे। लालू प्रसाद के हर आरोप का जवाब देने की हिम्मत जदयू का हरेक कार्यकर्ता रखता है। राजनीति में अब तो लोग लालू प्रसाद का नाम तक नहीं लेना चाहते हैं। महज राजनीति चमकाने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे राजद प्रमुख को इतिहास माफ नहीं करेगा। बाढ़ की त्रासदी में जहां पूरी सरकार राहत पहुंचाने में लगी है, वहीं संकुचित मानसिकता के लोग राजनीति करने में लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें