ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटना20 सूत्री मांगों के साथ मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन

20 सूत्री मांगों के साथ मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन(एआईसीडब्लूएफ) के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम...

20 सूत्री मांगों के साथ मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 20 Nov 2019 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन(एआईसीडब्लूएफ) के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ऐक्टू के राज्य महासचिव आरएन ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समरूपता लाने के लिए आदर्श राष्ट्रीय नियमावली बनाई जाए। निर्माण मजदूरों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने व मजदूरों के बच्चों को मुफ्त में चिकित्सा एवं शिक्षा भी देने की व्यवस्था की जाए। शहरी मजदूरों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाई जाए जबकि ग्रामीण मजदूरों को जमीन का पट्टा दिया जाए। राज्यों के कल्याण बोर्ड में जमा अरबों खरबों की राशि को किसी एजेंसी या कॉरपोरेट को नहीं दिया जाय। उन्होंने कहा कि देश में 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर केंद्र सरकार ने मजदूरों के साथ अन्याय किया है। प्रदर्शन में ऐक्टू बिहार राज्य सचिव सह बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन पटना जिला अध्यक्ष रणविजय कुमार,बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन राज्य सचिव पटना जिला सचिव कमलेश कुमार, निर्माण मजदूर यूनियन पटना जिला नेता रामविलास सिंह, शिवपूजन यादव, श्याम प्रसाद साव,पप्पू शर्मा,दीन साव आदि नेताओं के नेतृत्व में यह प्रदर्शन गांधी मैदान गेट नंबर 10 से निकला, जो नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें