ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकौकब कादरी ने दी क्रिसमस की शुभकामना

कौकब कादरी ने दी क्रिसमस की शुभकामना

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने क्रिसमस पर राज्य की जनता विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव कल्याण के लिये हुआ...

कौकब कादरी ने दी क्रिसमस की शुभकामना
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 24 Dec 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने क्रिसमस पर राज्य की जनता विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मानव कल्याण के लिये हुआ समाज में भाईचारा, प्रेम, सौहार्द एवं जन-जीवन की सुख-समृद्धि के लिये प्रभु हमारे बीच आए। अनेकता में एकता एवं सर्वधर्म समभाव हमेशा से हमारी नीति रही है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी प्रभु यीशु का संदेश है।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने भी बिहारवासियों को क्रिसमस पर शुभकामना दी है। साह ने कहा कि क्रिसमस पर्व ईसा-मसीह के जन्म-उत्सव के रूप में पूरे विश्व में सभी जाति-धर्म विशेषकर इसाई धर्मावलम्बी हर्षोउल्लास पूर्वक भाईचारा के साथ मनाते हैं। क्रिसमस मानवता को प्रेम, दया, त्याग एवं करूणा का संदेश देता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें