ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकांति सिंह महिला राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

कांति सिंह महिला राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने देश एवं प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने भगवान शिव की अराधना की और आशा व्यक्ति किया कि भगवान शिव की कृपा राज्य व देशवासियों के साथ समस्त...

कांति सिंह महिला राजद की राष्ट्रीय अध्यक्ष  बनीं
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 13 Feb 2018 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई गईं हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की उपस्थिति में दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एमएस कमर आलम ने श्रीमती सिंह को पार्टी द्वारा जारी अधिसूचना की प्रति सौंपी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांति सिंह को राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक भोला यादव सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी। श्रीमती सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में महिला राजद मजबूत होगा। घर-घर तक राजद की विचारधारा पहुंचेगी। समाज में नफरत, भेदभाव फैलाने वालों के इरादे नाकाम होंगे। महिलाओं को राजद मे उचित प्रतिनिधित्व एवं सम्मान मिलेगा। राबड़ी देवी ने कहा कि राजद का जनाधार मजबूत है। अगली सरकार राजद की ही बनेगी।

राबड़ी ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने देश एवं प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान शिव की आराधना की और आशा व्यक्ति की कि भगवान शिव की कृपा राज्य व देशवासियों के साथ समस्त मानव जाति पर बनी रहे। मंगलवार को जारी शुभकामना संदेश में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, विधायक तेजप्रताप यादव ने भी राज्य व देशवासियों की सुख-शांति की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें