जुब्बा साहनी की शहादत दिवस कल मनाई जाएगी
Mar 09, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
जल मित्र सामाजिक संगठन के तहत जुब्बा साहनी की शहादत दिवस 11 मार्च को बापू सभागार में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों से समर्थक आएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जैसे कई नेता भी शामिल होंगे।

जल मित्र सामाजिक संगठन के बैनर तले जुब्बा साहनी की शहादत दिवस 11 मार्च को बापू सभागार में मनायी जाएगी। इसमें बिहार के अलावा उत्तरप्रदेश, झारखंड व पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में समर्थक आने की संभावना है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जल मित्र सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सकलदेव बिंद ने कहा कि जुब्बा साहनी की शहादत को देश भूल नहीं सकता। निषाद समाज का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


