रालोमो उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कांग्रेस का हाथ थामा
रालोमो के उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सदाकत आश्रम में हुए कार्यक्रम में इनकी पार्टी सदस्यता ग्रहण की। राजद नेत्री नीलम परवीन ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

रालोमो उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सदाकत आश्रम में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनके अलावा राजद नेत्री नीलम परवीन ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने किया। रालोमो शेखपुरा जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रदेश महासचिव राजेश रंजन सिंह, प्रमोद यादव, विपिन चौरसिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, प्रदेश सचिव गोरेलाल कुशवाहा, लोजपा से अमरजीत पासवान, राजद से शगुफ्ता परवीन, दिलीप चौधरी, पिंकी पासवान ने पार्टी की सदस्यता ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


