ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजिला प्रशासन पर भड़के झारखंड के लोकायुक्त

जिला प्रशासन पर भड़के झारखंड के लोकायुक्त

शहर के दौरे पर आए झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर अपनी नाराजगी निकाली। जिला प्रशासन द्वारा उनके सम्मान में रखे गए गार्ड ऑफ ऑनर में वे शामिल नहीं हुए। इधर पुलिस...

जिला प्रशासन पर भड़के झारखंड के लोकायुक्त
सीवान। निज संवाददाताThu, 15 Nov 2018 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के दौरे पर आए झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर अपनी नाराजगी निकाली। जिला प्रशासन द्वारा उनके सम्मान में रखे गए गार्ड ऑफ ऑनर में वे शामिल नहीं हुए। इधर पुलिस लाइन के जवान गुरुवार की सुबह 7 बजे से ही परिसदन में उनके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, वे 10 बजे तक नहीं पहुंचे। लोकायुक्त परिसदन आने की बजाय सीधे रांची निकल गए। 

गौरतलब है कि लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्याय छठ पूजा में शामिल होने अपने ससुराल शहर के पंचमंदिरा पहुंचे थे। वे डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर शिया रमण त्रिपाठी के दामाद है। वे 12 नवंबर को लोकायुक्त अपनी पत्नी एंजेल उपाध्याय के साथ सीवान आए थे। इस दौरान उनका सारा यात्रा विवरण जिला प्रशासन के पास भेजा गया था। 

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद भी परिसदन में कोई तैयारी नहीं की गयी थी। जब वे परिसदन पहुंचे तो वहां उन्हें रिसीव करने वाला कोई नहीं था। इस बात से नाराज होकर वे अपने ससुराल पंचमंदिरा चले गए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के प्रवास में जिला प्रशासन की तरफ से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया। हालांकि ससुराल में मिले सत्कार से लोकायुक्त गदगद नजर आए। 

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने बहुत प्यार दिया। कहा कि छठ में काफी आनंद आया। उन्होंने बताया कि बड़े साले शिशिर कौशिक व उनकी पत्नी मीरा कौशिक छठ का व्रत करती हैं। इसमें शामिल होने के लिए यहां आए थे। इस दौरान लोकायुक्त के छोटे साले अमलेंदु त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन की उदासीन रवैया से उन्हें काफी दुख पहुंचा। यहां उनका उपेक्षित किया गया। डीएसपी प्रारक्ष कल्पनाथ सिंह ने बताया कि गार्ड ऑफ आनर की तैयारी की गई थी। लेकिन, उन्हें कहीं जाना था इसलिए वे परिसदन नहीं आए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें