ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनालालू से मिले जीतनराम मांझी, पूछा कुशल-क्षेम

लालू से मिले जीतनराम मांझी, पूछा कुशल-क्षेम

राजद प्रमुख लालू प्रसाद से पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने शुक्रवार की सुबह में दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। प्राप्त...

लालू से मिले जीतनराम मांझी, पूछा कुशल-क्षेम
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 08 Jun 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद प्रमुख लालू प्रसाद से पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने शुक्रवार सुबह दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। जानकारी के अनुसार श्री मांझी ने लालू प्रसाद से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशल-क्षेम पूछा। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई।

राजद विधायक भोला यादव ने बताया कि दोनों नेताओं की सामान्य मुलाकात हुई। सुबह में श्री मांझी के अतिरिक्त पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सहित अन्य नेता भी लालू प्रसाद से मिले और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मुलाकात के बाद श्री प्रसाद आराम करने चले गए।

गौरतलब है कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद इन दिनों इलाज कराने के लिए छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत पर हैं। हाल ही में वे मुंबई से स्वास्थ्य की जांच करा कर लौटे है। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट ने दो सप्ताह बाद पुन: उन्हें फिसटुला (भगंदर) के ऑपरेशन के लिए बुलाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें