ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजदयू का वेब पोर्टल और वेब पत्रिका लॉन्च

जदयू का वेब पोर्टल और वेब पत्रिका लॉन्च

जदयू शुक्रवार से वेब पोर्टल पर आ गया। पार्टी कार्यालय में एक समारोह के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने जदयू के वेब पोर्टल www. janatadalunited. online और वेब पत्रिका...

जदयू का वेब पोर्टल और वेब पत्रिका लॉन्च
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 04 May 2018 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू शुक्रवार से वेब पोर्टल पर आ गया। पार्टी कार्यालय में एक समारोह के दौरान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने जदयू के वेब पोर्टल www. janatadalunited. online और वेब पत्रिका ‘जदयू संदेश का लोकार्पण किया।

लोकार्पण के बाद आरसीपी सिंह ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप और उनकी टीम को बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि नेता, नीति, विचार और कार्यक्रम हर मामले में हमारी पार्टी बेजोड़ है और अब हम तकनीक में भी सबसे आगे होंगे। उन्होंने कहा कि यह समय आधुनिक संचार माध्यमों का है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी के मीडिया सेल की मेहनत और मुस्तैदी से अब मीडिया के हर फॉर्मेट पर जदयू की शानदार उपस्थिति रहेगी।

विधानपार्षद प्रो. रामवचन राय ने कहा कि ये बदलते समय की मांग थी, जिसे जदयू मीडिया सेल ने अपने गठन के कुछ दिनों के अंदर पूरा किया है। मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने जनहित के कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, लेकिन प्रचार में हमलोग पीछे रह जाते थे। यह कमी अब दूर हो जाएगी। विधानपार्षद नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी का वेब पोर्टल और वेब पत्रिका ये सिद्ध करने में सहायक होंगे कि हमलोग पॉलिटिक्स विथ डिफरेंस करते हैं। जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने विस्तार से वेब पोर्टल और वेब पत्रिका की जानकारी दी। कहा कि पार्टी एक नए युग में प्रवेश कर रही है। जदयू के विचार और संस्कार को अब तकनीक की ताकत मिल गई है।

कार्यक्रम में विधानपार्षद संजय कुमार सिंह (गांधीजी), विधान पार्षद रामेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य एवं अनिल कुमार, प्रवक्ता डॉ. सुहेली मेहता, डॉ. भारती मेहता, निखिल मंडल, अरविन्द निषाद, श्वेता विश्वास, सुनील कुमार, महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हुलेस मांझी, मिथिलेश प्रसाद सहित मीडिया सेल की पूरी टीम मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें