Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJDU s Sanjay Kumar Jha Criticizes Congress for Mocking Bihar
बिहार की जनता अपमान का जवाब वोट से देगी : संजय

बिहार की जनता अपमान का जवाब वोट से देगी : संजय

संक्षेप:

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कांग्रेस पर बिहारवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार का गौरवमयी इतिहास और लोकतंत्र का मजाक बनाया गया है। झा ने कांग्रेस...

Sep 05, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है। बिहार की जनता इसका जवाब वोट की चोट से देगी। कांग्रेस द्वारा बी से बीड़ी और बी से बिहार बताए जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। श्री झा ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस से कहा कि आपको बता दें कि बी से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बी से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। श्री झा ने लिखा कि इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है। इसी बिहार ने गांधी जी को राष्ट्रपिता बनाया। और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था। श्री झा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किये जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।