अगली बार विपक्ष के नेता भी नहीं रह पाएंगे तेजस्वी: मनीष
Mar 02, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
जदयू के प्रवक्ता मनीष यादव ने तेजस्वी यादव की विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता में उनका भरोसा नहीं है और अगर वे इसी तरह कार्य करते रहे, तो अगली बार उन्हें विपक्ष का नेता बनने का मौका भी नहीं मिलेगा।

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा और कहा कि जो व्यक्ति विपक्ष के नेता की अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहा, वह आगे क्या कर सकता है इसकी कल्पना कोई भी कर सकता है। शायद इसीलिए राज्य की जनता को उनमें न तो भरोसा है न विश्वास। इस बार मुश्किल से विपक्ष के नेता बने, अगली बार वे विपक्ष के नेता के लायक भी नहीं रह जाएंगे। इसीलिए तो दिल्ली में अपनी नया ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



