पिता की तरह कर्पूरी का अपमान कर रहे तेजस्वी: निहोरा

पिता की तरह कर्पूरी का अपमान कर रहे तेजस्वी: निहोरा

संक्षेप:

जदयू के प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वे कर्पूरी ठाकुर का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की तरह तेजस्वी भी बिना संघर्ष के कर्पूरी जी के नाम का...

Aug 25, 2025 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा है कि जिस तरह लालू प्रसाद जननायक कर्पूरी ठाकुर का उनके जीवनकाल में ही अपमान करते रहे, उसी तरह अब उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी उसी राह पर चलते हुए कर्पूरी जी को नीचा दिखाने का दुस्साहस कर रहे हैं। राहुल और तेजस्वी जैसे राजवंश के लोग जिनका अपना कोई संघर्ष नहीं रहा, बल्कि भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों से घिरे रहे हैं, वे जननायक कहलाने की लालसा में कर्पूरी के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।