राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन उजागर: संजय

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियापन बताया। झा ने कहा कि राहुल गांधी की बौखलाहट इस समय बढ़ी है, जब भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ रही है।

राहुल गांधी का मानसिक दिवालियापन उजागर: संजय

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे राजनीति हताशा और मानसिक दिवालियापन करार दिया है। बुधवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित कर कांग्रेस के युवराज ने फिर अपनी राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियापन को उजागर किया है। झा ने पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसे समय में, जब विश्व के प्रमुख देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का सम्मान कर रहे हैं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बौखलाहट चरम पर दिखाई दे रही है! वे फिर भूल रहे हैं कि देश की जनता अब नकारात्मक राजनीति और अपमान की भाषा को नहीं, बल्कि विकास, जनहित और मजबूत नेतृत्व को समर्थन दे रही है।

यही नया भारत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।