Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJan Suraj Overseas Members to Visit Bihar for Development Initiatives
जन सुराज ओवरसीज के सदस्य आएंगे बिहार : भारती

जन सुराज ओवरसीज के सदस्य आएंगे बिहार : भारती

संक्षेप: जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि जनसुराज ओवरसीज के सदस्य अगले तीन महीने में बिहार का दौरा करेंगे। वे गांवों में चल रहे कार्यों से जुड़कर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के...

Mon, 8 Sep 2025 08:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा है कि जनसुराज ओवरसीज के सदस्य अगले तीन महीने में बिहार का दौरा करेंगे। इस क्रम में वे अपने जिले या गांव में चल रहे जनसुराज के कार्यकलापों से जुड़ेंगे। साथ ही नवीनतम तकनीक, अनुभव और संसाधनों का उपयोग कर प्रशांत किशोर के नेतृत्व में चल रहे बिहार बदलाव के अभियान को और प्रभावी बनाएंगे। जनसुराज ओवरसीज के 50 से अधिक देशों में 4000 से अधिक सदस्य हैं। यह सभी अपनी मातृभूमि बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।