जन औषधि दिवस पर पद यात्रा निकाली गई

Mar 06, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

जन औषधि दिवस पर शुक्रवार को पटना में गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में 240 जन औषधि संचालकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जन औषधि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें दवाओं की कीमतों में 90 प्रतिशत की कमी का भी उल्लेख किया गया।

जन औषधि दिवस पर पद यात्रा निकाली गई

जन औषधि दिवस पर शुक्रवार को जन औषधि संचालकों ने गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में पटना के अलावा सूबे के 240 जन औषधि संचालकों ने भाग लिया। पदयात्रा जन औषधि के प्रति जागरूकता के लिए गांधी मैदान के फ्रेजर रोड, एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान गेट संख्या-एक के पास समाप्त हुई। जन औषधि परियोजना के अधिकारी संदीप कुमार ने बताया हर साल सात मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के संचालक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जन औषधि में दवाएं बाजार मूल्य से 90 फीसदी कम मूल्य पर मिलती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।