महिला दिवस पर संयुक्त जन संगठन का हर जिले में प्रदर्शन

Mar 02, 2026 08:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

संयुक्त जन संगठन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार के जिला मुख्यालयों पर महिलाओं के समानता के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा। पटना में रैली का नेतृत्व सीपीआई एम पोलित ब्यूरो सदस्य मरियम धवले करेंगी। बैठक में कई नेताओं ने भाग लिया, जिसमें डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी और अन्य शामिल थे।

महिला दिवस पर संयुक्त जन संगठन का हर जिले में प्रदर्शन

संयुक्त जन संगठन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर महिलाओं के समानता की अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा। पटना में बुद्ध स्मृति पार्क के पास रैली का नेतृत्व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व महासचिव एवं वर्तमान उपाध्यक्ष सीपीआई एम पोलित ब्यूरो सदस्य मरियम धवले करेंगी। इसकी जानकारी संयुक्त संगठनों की जमाल रोड के सूर्य भवन में हुई बैठक के बाद दी गयी। बैठक में डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रवंशी, एडवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, राज्य अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, महासचिव नीलम आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।