ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाडाक विभाग के अधीन बीमा कंपनी खुलेगी : मनोज सिन्हा

डाक विभाग के अधीन बीमा कंपनी खुलेगी : मनोज सिन्हा

डाक विभाग के अधीन अलग से बीमा कंपनी शुरू होगी। सोमवार को पटना में केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसकी घोषणा की। कहा कि बीमा कंपनी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रियाओं...

डाक विभाग के अधीन बीमा कंपनी खुलेगी : मनोज सिन्हा
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 22 Oct 2018 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डाक विभाग के अधीन अलग से बीमा कंपनी शुरू होगी। सोमवार को पटना में केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसकी घोषणा की। कहा कि बीमा कंपनी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रियाओं को पूरा करने में कुछ वक्त लगेगा। उम्मीद जताई कि डाक विभाग की बीमा कंपनी एलआईसी के बाद देश की सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय कंपनी होगी। 

पं. मदन मोहन मालवीय के नाम पर राजधानी के आर ब्लॉक स्थित डाक मनोरंजन केन्द्र के नामकरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्सल के लिए डाक विभाग में अलग निदेशालय बनाया जाएगा। लोगों को उनके घर पर बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिसम्बर तक 1.55 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खोले जाएंगे। 

उन्होंने डाक मनोरंजन केन्द्र में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का भी अनावरण किया। कहा कि मालवीय जी को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला। इशारों में कांग्रेस पार्टी पर इसके लिए निशाना साधा और चौरी-चौरा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें 177 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े बड़े वकीलों ने दोषी करार दिए गए लोगों का केस लड़ने से मना कर दिया था। तब मालवीय जी ने उनका केस लड़ा और अधिकांश की फांसी की सजा को समाप्त कराया। 

आजादी के बाद कांग्रेस ने मालवीय जी को भूला दिया: मोदी
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मालवीय जी ने आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया। पर कांग्रेस ने आजादी के बाद उन्हें भूला दिया। मालवीय जी को भारत रत्न देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। कहा कि मदन मोहन मालवीय ने 70-80 साल पहले दलितों को मंदिर में प्रवेश दिलाने की लड़ाई लड़ी थी। इसके लिए वह ब्राह्मण समुदाय से निष्कासित भी कर दिए गए गए थे पर सत्याग्रह कर दलितों को मंदिर में प्रवेश का अधिकार दिलाया। 

इन्होंने भी रखे विचार 
केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री नंद किशोर यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी संबोधित किया। बिहार परिमंडल के मुख्य डाकमहाध्यक्ष एमई हक ने आगंतुकों का स्वागत किया। विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, अनिल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें