Patna News: लंबित राजस्व कार्यों को 31 तक पूरा करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश

Patna News: लंबित राजस्व कार्यों को 31 तक पूरा करने का निर्देश

Patna News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सर्वेक्षण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय एवं शिवहर जिलों में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश सहित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सचिव ने सभी संबंधित जिलों के बंदोबस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 जुलाई तक सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी लंबित चरणों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि 15 अगस्त तक सर्वेक्षण कार्य के समापन का लक्ष्य समयबद्ध ढंग से प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कार्यों की प्रतिदिन निगरानी की जाए, फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए तथा किसी भी कारण से कार्य की गति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा का उल्लंघन या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सचिव ने कहा कि बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम राज्य की भूमि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और विवादमुक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए सभी अधिकारी मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करना सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।