इनर व्हील क्लब ने सामाजिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Mar 09, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

इनर व्हील क्लब ऑफ मौर्या ने पटना के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन रश्मि गुप्ता ने कई सामाजिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें वाटर स्टेशन, पुस्तकालय अलमीरा, खेल टी-शर्ट, और अन्य सामग्री का वितरण शामिल है। इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्यों ने भी योगदान दिया।

इनर व्हील क्लब ने सामाजिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया

इनर व्हील क्लब ऑफ मौर्या की ओर से पटना के एक होटल में क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन रश्मि गुप्ता के आगमन पर सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर उन्होंने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा परियोजनाओं का निरीक्षण किया और सामाजिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया। महुआबाग गर्ल्स हाई स्कूल में वाटर स्टेशन का उद्घाटन किया। कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए एक अस्पताल में पुस्तकालय अलमीरा भेंट की। शिशु निकेतन स्कूल के बच्चों को स्पोर्ट्स के लिए टी-शर्ट, नशा मुक्ति केंद्र में पुस्तकालय अलमीरा, ट्रांसजेंडरों को मासिक राशन, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए वस्त्र, एक महिला को सिलाई मशीन और दिव्यांग को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया।

डिस्ट्रिक्ट आईएसओ विभा चरणपहाड़ी, डिस्ट्रिक्ट एडिटर नीलू अरोड़ा, पीडीसी रागिनी रानी, सरिता प्रसाद, क्लब प्रेसिडेंट उपमा उर्मिल, सचिव अनुजा भदानी, कोषाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, आईएसओ कीर्ति, एडिटर प्रेरणा कुमारी और पूर्व प्रेसिडेंट वीणा सिंह का भी योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।