इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर रुपये ठगे
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर सूरज कुमार गुप्ता से 70 हजार रुपये ठगी हुई। खगड़िया निवासी निर्दोज राय ने नौकरी का भरोसा देकर पैसे लिए, लेकिन एक महीने बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब सूरज ने पैसे वापस मांगे, तो निर्दोज ने गाली-गलौज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

हवाई अड्डा पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित सूरज कुमार गुप्ता की शिकायत पर हवाई अड्डा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। नोटिस जारी कर आरोपित को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। खाजपुरा निवासी सूरज कुमार गुप्ता नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान वह खगड़िया निवासी निर्दोज राय के संपर्क में आया। सूरज ने पुलिस को बताया कि निर्दोज राय ने उन्हें एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी का भरोसा दिया। नौकरी के नाम पर उन्होंने आरोपित को 70 हजार रुपये दे दिये।
निर्दोज ने एक महीने में नौकरी लगाने की बात कही थी, लेकिन रुपये देने के बावजूद नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



