इंडिगो संकट के बीच मिली बड़ी राहत! पटना और दरभंगा से आनंद विहार को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Dec 09, 2025 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

इंडिगो संकट के कारण रेलवे ने कई शहरों से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना और दरभंगा से आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेनें 9 से 16 दिसंबर तक चलेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इंडिगो संकट के बीच मिली बड़ी राहत! पटना और दरभंगा से आनंद विहार को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

देशभर में इंडिगो संकट के कारण रेलवे द्वारा कई शहरों से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना और दरभंगा से भी दो-दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आनंद विहार के लिए किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 02395 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 09, 11 एवं 13 दिसंबर को रात 8:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 02396 आनंद विहार-पटना स्पेशल 10, 12 एवं 14 दिसंबर को आनंद विहार से शाम 7 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी। 02309 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 10, 12 एवं 14 दिसंबर को रात 8 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

02310 आनंद विहार-पटना स्पेशल 11, 13 एवं 15 दिसंबर को आनंद विहार से शाम 7 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 2 बजे पटना पहुंचेगी। 05563 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल दरभंगा से 10, 11, 13 एवं 14 दिसंबर को शाम 6:115 बजे खुलकर अगले दिन रात 9:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05564 आनंद विहार-दरभंगा स्पेशल 12, 13, 15 एवं 16 दिसंबर को 00.05 बजे खुलकर रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 05565 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल दरभंगा से 09 एवं 12 दिसंबर को शाम 6:15 बजे खुलकर अगले दिन रात 9:15 बजे आनंद विहार और 05566 आनंद विहार-दरभंगा स्पेशल 11 एवं 14 दिसंबर को 00.05 बजे खुलकर उसी दिन रात 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;