
अंतरराष्ट्रीय शूटर से मंत्री बनीं श्रेयसी, कहा- हर चुनौती का डटकर सामना करूंगी
सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभाग में कामकाज शुरू किया। उन्होंने अधिकारियों से परिचय किया और कामकाज की समीक्षा की। श्रेयसी ने कहा कि खेल विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए खिलाड़ियों की परेशानियों का समाधान करेंगी। उन्होंने बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया और…
सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने शनिवार को विभाग में कामकाम शुरू कर दिया। विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने सबसे पहले विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कामकाज की समीक्षा की। दूसरी बार विधायक बनी और पहली बार सरकार में शामिल हुई श्रेयसी ने कहा कि एक तरफ खुशी है कि भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताया है तो वहीं दूसरी ओर इस बात का अहसास भी है कि जिस विभाग का मैंने आज पदभार ग्रहण किया है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश कुमार का प्रिय विभाग है।
हम भरोसा दिलाते हैं कि हम पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। बतौर मंत्री चुनौती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर काम चुनौती होती है। हमें चुनौतियों से डर नहीं लगता। हम डटकर सामना करना जानते हैं। श्रेयसी को खेल विभाग की जिम्मेवारी भी मिली है। उन्होंने कहा कि खेल से जुड़े होने के कारण खेल विभाग और खिलाड़ियों को होने वाली परेशानी की भी जानकारी है। बतौर खेल मंत्री खिलाड़ियों की हर परेशानियों को दूर करूंगी।
उन्होंने कहा कि वे ब्लू प्रिंट बनाएंगी और उसके अनुसार काम करेंगी और आने वाले समय में बिहार की खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि श्रेयसी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रह चुकी हैं और वे बिहार सहित देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




