जनगणना : कल से घर बैठे अपनी पूरी जानकारी भरें

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण 02 से 31 मई 2026 तक होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी और नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध होगी। स्व-गणना 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। नागरिक ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। डेटा गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी।

जनगणना : कल से घर बैठे अपनी पूरी जानकारी भरें

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' का कार्य बिहार में 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक होगा। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी, जिसमें नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 17 अप्रैल से स्व-गणना का काम शुरू होगा। बुधवार को जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार एवं पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन निदेशक रंजीता और उपनिदेशक संजीव कुमार ने जनगणना-2027 से संबंधित जानकारियां साझा की। रंजीता ने कहा कि बिहार में स्व-गणना की अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक निर्धारित है।

इस अवधि में राज्य के नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में परिवार के मुखिया का नाम एवं किसी भी एक सदस्य के मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर सकते हैं। स्व-गणना करने के पश्चात एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा और प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराना होगा।स्व-गणना की सुविधा सुरक्षित, सरल एवं समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है। इससे नागरिकों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी तथा जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं सुगम तरीके से संपन्न करने में सहायता मिलेगी। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत एकत्र किया गया ये डेटा पूरी तरह से गोपनीय है। सभी डिजिटल टूल्स में डेटा एन्क्रिप्टेड है, जो नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करता है। जनगणना कार्य निदेशालय ने बिहार के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि जनगणना से जन-कल्याण के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में पत्र एवं सूचना कार्यालय के उपनिदेशक लौकिक पारख भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।