इंडिया गठबंधन विरोधाभासों का संग्रह : संतोष

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

हम (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल मोदी के विरोध पर आधारित है। यह साझा राष्ट्रीय दृष्टि या विकास के लिए नहीं, बल्कि आपसी विश्वास के संकट और अस्थिरता का प्रतीक बन गया है। यह अब जनता के सामने स्पष्ट हो रहा है।

इंडिया गठबंधन विरोधाभासों का संग्रह : संतोष

हम (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इंडिया गठबंधन विचारों और सिद्धांतों का मंच नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधाभासों का संग्रह बनकर रह गया है। यह गठबंधन किसी साझा राष्ट्रीय दृष्टि या विकास के एजेंडे पर नहीं, बल्कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध के आधार पर खड़ा किया गया राजनीतिक प्रयोग है। इसकी वास्तविकता अब देश की जनता के सामने स्पष्ट होती जा रही है। डॉ. सुमन ने कहा कि गठबंधन के भीतर आपसी विश्वास का गंभीर संकट है। महत्वपूर्ण बैठकों से प्रमुख सहयोगी दलों की दूरी और विभिन्न राज्यों में सहयोगी दलों के बीच बढ़ता टकराव इस बात का प्रमाण है कि यह गठबंधन भीतर से कमजोर और अस्थिर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।