Hindi NewsBihar NewsPatna NewsIncrease in Electricity Consumption Due to Falling Temperatures in Patna
ठंड में हीटर-ब्लोअर चलने से बढ़ी बिजली की खपत

ठंड में हीटर-ब्लोअर चलने से बढ़ी बिजली की खपत

संक्षेप:

पटना में गिरते तापमान के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। 6 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 के बीच औसत बिजली खपत में 78.92 मेगावाट की वृद्धि हुई। ठंड के दिनों में अधिकतम बिजली लोड में भी इजाफा हुआ, विशेष रूप से पटना पश्चिम क्षेत्र में।

Jan 14, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लगातार गिरते तापमान के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। तापमान कम होने से ठंड से बचने के लिए घरों में हीटर-ब्लोअर आदि चलने से बिजली खपत बढ़ी है। मध्य दिसंबर तक पटना के एक तिहाई ग्राहकों का बिजली बिल शून्य हो गया था। लेकिन ठंड बढ़ने के साथ बिजली खपत में औसतन 79 मेगावाट प्रतिघंटा की वृद्धि हुई। 6 दिसंबर 2025 को बिजली खपत 24 घंटे में 7,139 मेगावाट थी। पेसू क्षेत्र में इस दिन औसत प्रतिघंटा बिजली खपत 297.48 मेगावाट रही। ठंड बढ़ी तो इसमें इजाफा हुआ। 04 जनवरी 2026 को खपत बढ़कर 9033.7 मेगावाट हो गई। प्रति घंटा औसत बिजली खपत 376.40 मेगावाट रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह 6 दिसंबर 2025 और 04 जनवरी 2026 के बीच पेसू क्षेत्र में प्रति घंटे औसत बिजली खपत में 78.92 मेगावाट की बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 4 जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम लोड में भी बढ़ोतरी : ठंड के दिनों में अधिकतम लोड में भी बढ़ोतरी हुई है। 6 दिसंबर 2025 को पेसू क्षेत्र में अधिकतम बिजली की खपत 374 मेगावाट(शाम 6 बजे) थी। जो ठंड बढ़ने के साथ बढ़ती गई। 26 दिसंबर को पेसू क्षेत्र में अधिकतम बिजली लोड बढ़कर 498.6 मेगावाट(दोपहर 12 बजे) हो गई। वहीं, 04 जनवरी 2026 को अधिकतम बिजली लोड 498.4 मेगावाट(दोपहर 12 बजे) और 13 जनवरी 2026 को बिजली लोड 472 मेगावाट(सुबह 9 बजे) रही। पटना पश्चिम अंचल में ज्यादा बढ़ी खपत : पेसू के पटना पूर्व प्रमंडल के छह अंचलों में बिजली की खपत पटना पश्चिम के अंचलों की तुलना में कम बढ़ी है। पटना पूर्व प्रमंडल के छह अंचलों में 6 दिसंबर को 214 मेगावाट खपत थी जो 04 जनवरी को बढ़कर 288.3 मेगावाट हो गई। यह बढ़ोतरी लगभग 70 मेगावाट की रही। वहीं पूर्व प्रमंडल के छह अंचलों में 6 दिसंबर को बिजली खपत 160.2 मेगावाट रही जो 04 जनवरी 2026 को बढ़कर 210.1 मेगावाट हो गई। यह बढ़त लगभग 40 मेगावाट की रही। यह बढ़त पटना पश्चिम की तुलना में कम रही।